झाबुआ, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के राणापुर नगर में आज आबकारी दल ने एक मकान से दो लाख रुपए से अधिक मूल्य की 32 पेटी अवैध शराब जप्त की।
आबकारी सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर विभागीय दल ने जिले के राणापुर नगर के कुम्हार मोहल्ले में एक मकान पर छापा मारा। मकान की तलाशी में माउन्ट सुपर स्ट्रांग बियर कैन 04 पेटी, हण्टर कैन बियर 08 पेटी, किंगफिशर कैन बियर 05 पेटी, रोयल स्टेग व्हिस्की पाव 05 पेटी और बैगपाईपर व्हिस्की पाव 10 पेटी सहित कुल 32 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसे जप्त कर लिया गया। जप्त 333़ 6 बल्क लीटर शराब का आनुमानित बाजार मूल्य दो लाख 22 हजार 240 रुपए है। मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में आरोपी रोशन गेहलोत के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Next Post
ट्रेक्टर-ट्राली पलटी, भाई-बहिन की मौत, सात घायल
Tue Feb 25 , 2025
भिण्ड, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में आज ट्रेक्टर ट्राली के पलटने से भाई-बहन की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हुए है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौ थाना क्षेत्र के पिपाहाड़ा गांव में सड़क हादसे में भाई आदित्य (6) और बहन नंदनी (9) की मौत […]

You May Like
-
12 months ago
बैंक हड़ताल का व्यापक असर, गेट पर ताले लटके, कामकाज ठप
-
4 months ago
शराब के नशे में पति ने अपने ही घर में लगाई आग
