भिण्ड, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में आज ट्रेक्टर ट्राली के पलटने से भाई-बहन की मौत हो गयी, जबकि सात लोग घायल हुए है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौ थाना क्षेत्र के पिपाहाड़ा गांव में सड़क हादसे में भाई आदित्य (6) और बहन नंदनी (9) की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। रास्ते में एक पुलिया के पास अचानक ट्रॉली का नाका टूट गया, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गयी।
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Post
गांजा तस्कर गिरफ्तार
Tue Feb 25 , 2025
सतना, 25 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस ने दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभापुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रविवार की रात कार से गांजा ले जा रहे […]

You May Like
-
8 months ago
पश्चिम रेलवे चलाएगी चार जोड़ी विशेष ट्रेनें
-
11 months ago
तालाब में डूबने से युवक की मौत, विजयपुर में हुआ हादसा
