रोजगार मेला कल 20 मल्टिनेशनल कंपनियां होंगी शामिल 

भोपाल।राजधानी में रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है. जिला रोजगार अधिकारी भोपाल ने बताया कि युवा संगम (रोजगार मेला) का आयोजन 22 अगस्त को होगा. जिसका समय प्रातः 11 बजे से निर्धारित किया गया है. भोपाल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड साइंस कॉलेज बंगरसिया भोजपुर रोड में इसका आयोजन किया जा रहा है. रोजगार मेले में 20 मल्टिनेशनल कंपनियां शामिल होंगी.

उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी रोजगार के इच्छुक आवेदक, आवेदिकाओं से अपील की है कि वे अपने समस्त मूल प्रमाण – पत्रों एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित रहे. युवा संगम रोजगार मेला का सुनहरा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त किया जा सकता है. भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी. साक्षात्कार के समय, कंपनी से समस्त जानकारी स्वंय प्राप्त की जा सकती है.

जिला रोजगार मेले में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस, एलआईसी ऑफ इंडिया, बाला जी सिक्युरिटी सर्विस प्रा.लि., एनआईआईटी, भारती एयरटेल प्रा.लि. आईसीआई लाईफ इंश्योरेंस, फिडम एम्पलायबिलिटी अकाडमी, नीवा हेल्थ लाईफ इंश्योरेंस, शिव शक्ति, वर्धमान प्रा.लि. मण्डीदीप, आइसर, एंड्रिट्ज़ हाइड्रो, एसएमपीएल,एसएनआर किआ ,सत्यम मोटर्स, डायवर्सिटेक जनरल इंजीनियरिंग, दीवा लॉजिस्टिक्स, इंडीआईजी टेक्निक्ल ट्रेनिंग एंड प्रोडेक्ट डवलपमेंट, बायो साइंस हेल्थ केयर सम्मिलित होंगी.

Next Post

छात्राओं से छेड़छाड करने वाला शिक्षक़ डामोर निलंबित

Thu Aug 21 , 2025
झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना ने शासकीय हाईस्कूल भेरूगढ की कक्षा 8वीं एवं कक्षा 9वीं के छात्राओं के साथ अभ्रद, अशिष्टता, छेड़छाड़ की जाने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए माध्यमिक शिक्षक विकास डामोर को निलंबित किया है। प्राचार्य, सांदीपनि विद्यालय खवासा विकास खंड थांदला जिला झाबुआ द्वारा […]

You May Like