बिजली कटौती-मोटर खराब: ब्यावरा में 8 वें दिन पेयजल सप्लाई

व्यावरा: बारिश के दिनों में भी नगर में पेयजल सप्लाई गड़बड़ाने से नागरिकों को पानी के लिए फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है. नगर में पेयजल सप्लाई का अंतराल काफी बढ़ गया है. इसी बड़े अंतराल के बीच गुरुवार को बस स्टेण्ड पर वॉटर वर्वस स्थित दोनों विद्युत मोटर फूंक जाने से कई क्षेत्र में सातवें दिन भी पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी.

नपा द्वारा पेयजल सप्लाई का अंतराल बढ़ने के पीछे बिजली कटौती एवं अन्य तकनीकि कारण बताया जा रहा है. कारण चाहे जो रहे किंतु बारिश के समय पानी के लिए नागरिकों का परेशान होना सोचनीय है.जानकारी के अनुसार 20 अगस्त की शाम को सुदामा नगर क्षेत्र में पेयजल सप्लाई की गई, इसके पूर्व यहां 14 अगस्त को पेयजल सप्लाई हुई थी. 21 अगस्त को राजगढ़ रोड क्षेत्र में सप्लाई होना थी जहां आज भी सप्लाई नहीं हो सकी. अब 22 अगस्त को सप्लाई होगी. क्योंकि वॉटर वर्कस टंकी पर पानी लिफ्ट करने वाली दोनों 30-30 एचपी की विद्युत मोटर एकाएक फुंक जाने के बाद दोपहर से पेयजल सप्लाई गड़बड़ा गई. पेयजल सप्लाई का अंतराल अब आठवें दिन पर जा पहुंचा है.
कारण बताकर इतिश्री
नगर में गर्मी के दिनों में ही नहीं अपितु ठंड एवं बारिश के दिनों में भी पेयजल संकट के हालातों का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल सप्लाई में अंतराल के पीछे बिजली कटौती, पेयजल सप्लाई की मोटर में खराबी आदि अन्य तकनीकि कारण बताकर पल्ला झाड लिया जाता है किंतु आये दिन इस तरह की समस्या निर्मित होने से नागरिकों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वर्तमान में बारिश के दिनों में भी लोग दूर दराज ट्यूबवेल, हेण्डपम्प आदि जगह से पानी लाने को मजबूर है. वर्तमान में पेयजल सप्लाई का अंतराल बढ़ने के पीछे बिजली कटौती, बस स्टेण्ड स्थित वॉटर वर्वस पर वॉल्व एवं मोटर खराब होने, घोड़ा पहाड़ एवं कुशलपुरा डेम स्थित मोटर खराब होना कारण बताए जा रहे है.बिजली कटौती, मोटर खराब होने आदि के चलते पेयजल सप्लाई में व्यवधान पहुंचने से अंतराल बढ़ा है. जल्द ही पूर्व तरह पेयजला सप्लाई सुचारु होगी.
राहुल गुप्ता
सब इंजीनियर, नपा ब्यावरा

Next Post

पति ने हत्या कर पत्नी को कुएं में फेंका

Fri Aug 22 , 2025
शिवपुरी: लक्ष्मीपुरा गांव में एक महिला का शव कुएं से पुलिस ने बरामद किया। मृतिका की पहचान मोनो आदिवासी के रूप में हुई। महिला की गुमशुदगी उसका पति भरत आदिवासी पुलिस में दर्ज करा चुका था। पोहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की। पड़ताल […]

You May Like