पति ने हत्या कर पत्नी को कुएं में फेंका

शिवपुरी: लक्ष्मीपुरा गांव में एक महिला का शव कुएं से पुलिस ने बरामद किया। मृतिका की पहचान मोनो आदिवासी के रूप में हुई। महिला की गुमशुदगी उसका पति भरत आदिवासी पुलिस में दर्ज करा चुका था। पोहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की। पड़ताल में सामने आया कि महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने इस जघन्य वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी भरत आदिवासी नशे का आदी है और आए दिन अपनी पत्नी मोनो आदिवासी के साथ मारपीट करता था। इसी कड़ी में रात में दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान भरत ने पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे वह पत्थर की पटिया पर गिरकर अचेत हो गई।

आरोपी ने मृत समझकर उसे रात के अंधेरे में कंधे पर उठाकर पास के कुएं में फेंक दिया और बाद में गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस को बीती शाम सूचना मिली कि लक्ष्मीपुरा के कुएं में महिला का शव तैर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मामले की गहराई से जांच की। पूछताछ में पति भरत आदिवासी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Next Post

सुपारी किलर से कराई हत्या, पति और दूसरी पत्नी ने मिलकर रची थी साजिश

Fri Aug 22 , 2025
इंदौर: कनाडिया पुलिस ने 28 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए उसके पति, दूसरी पत्नी और सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात को महज चंद रुपयों के लिए अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपियों से दो देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक […]

You May Like