BJP प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल आज शाम इंदौर आयेंगे

इंदौर: प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज इंदौर आ रहे है. शाम 5 बजे बायपास पर सांवेर भाजपा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे. इसके बाद इंदौर में खजराना गणेश मंदिर दर्शन और फिर बंदी छोड़ गुरुद्वारे पर मत्था टेकेंगे.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शाम को सोलारिस होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे. खंडेलवाल को बंदी छोड़ गुरुद्वारे से सोलारिस होटल तक रैली के रूप में स्वागत करते हुए लाएंगे.

उनके स्वागत के लेकर नगर भाजपा और विभिन्न प्रकोष्ठों ने व्यापक तैयारी की है. भाजपा के महिला मोर्चा, भाजयुमो, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारियों ने अलग अलग बैठक कर कार्यकर्ताओं से स्वागत एवं सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है.

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा पिछले तीन दिनों से लगातार कार्यकर्ताओं स्वागत की तैयारियों को लेकर जानकारी ले रहे हैं. साथ कार्यकर्ताओं को पोस्टर होर्डिंग या अन्य समस्या को हल करने में पीछे नहीं रह रहे है. मिश्रा ने बताया कि हर विधान सभा के वार्ड और मंडल अध्यक्ष से 1-1 हजार कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होंगे. इंदौर की परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा.

Next Post

खजराना सर्विस रोड का काम 10 दिन में पूरा करो

Mon Jul 7 , 2025
इंदौर: आज खजराना सर्विस रोड का आयुक्त ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड निर्माण कार्य 10 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही कार्य स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था करने के आदेश दिए. आयुक्त ने निरीक्षण के बाद कहा कि सड़क निर्माण के बाद खजराना चौराहे पर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।