हिंदू संगठनों ने पार्को में पकड़े जोड़े, दी समझाइश

वेलेंटाइन डे
ग्वालियर: वेलेंटाइन डे मनाने पार्कों में पहुंचे युवक-युवतियों के खिलाफ हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाया और जो जोड़े इसे मना रहे थे, उन्हें समझाइश देकर भारतीय संस्कृति मनाने की समझाइश दी। अभियान में दंबग हिंदू सेना संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी सिकरवर और प्रदेश सलाहकार संजय जाधव सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता शामिल रहे। पुलिस प्रशासन भी आज एलर्ट मोड पर रहा। पार्कों में पुलिस चौकस रही।

शुक्रवार सुबह से ही हिंदू संगठनों के सदस्य किला, फूलबाग सहित नेहरू पार्क और छत्री पर पहुंचे, जहां पर नेहरू पार्क में दो जोड़े वेलेंटाइन डे मना रहे थे। हिंदू सेना कार्यकर्ताओं ने उन्हें समझाया और भारतीय संस्कृति अपनाने की समझाइश दी, जिसके बाद दोनों जोड़े माफी मांग कर रवाना हो गए।इसके बाद कार्यकर्ता छत्री पहुंचे तो यहां पर एक जोड़ा रील बनाने के नाम पर अश्लील हरकतें कर रहे थे, जिन्हें भी कार्यकर्ताओं ने समझाइश दी और उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद यह जोड़ा ऐसी रील नहीं बनाने का आश्वासन देकर चला गया।

Next Post

डिलीवरी देकर ग्वालियर लौट रहे ड्राइवर की चलते ट्रक में हार्ट अटैक, मौत

Sun Feb 16 , 2025
ग्वालियर: मुरैना से डिलीवरी देकर ग्वालियर वापस आ रहे एक ट्रक चालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अटैक आते ही ट्रक चालक ट्रक से उतरकर नीचे सडक़ बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना सागरताल रोड पर शुक्रवार की है।रास्ते से गुजर रहे लोगों ने जब ट्रक चालक को सडक़ […]

You May Like