
अशोकनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में पार्टी द्वारा मंगलवार को न्याय सत्यागृह किया जा रहा है, जिसकी तैयारिया रविवार को पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में देखी गई। यह कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा पछाड़ीखेड़ा तालाब के पास स्थित विमानो के चबूतरे के पास प्रस्तावित था, लेकिन अनुमति न मिलने की बजह से पुरानी कृषि उपज मंडी में किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और विधायक एवं कांग्रेस नेताओं से कार्यक्रम की जानकारी ली। तो वहीं एहतियात के तौर पर मंडी परिसर में पड़े पत्थरों को प्रशासन द्वारा बिनवाये गए। गौरतलब है कि न्याय सत्यागृह में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेशभर से नेता पहुंचेगे, जिनमें पूर्व से लेकर पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक शामिल होंगे।
वाटरप्रूफ टेंट में बिछाई जाएगी 5 हजार कुर्सिया:
प्रदेशाध्यक्ष पर हुई एफआईआर के विरोध में आयोजित न्याय सत्यागृह के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है। जिसके चलते मंडी परिसर में 15 हजार स्क्यावर फिट का वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। तो वहीं इसमें शामिल होने आए लोगों के लिए पांच हजार कुर्सिया बिछाई जाएगी। जिसकी तैयारिया रविवार को दिनभर चलती रहीं। तो वहीं शाम के सयम एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह जिलामुख्यालय पर पहुंचे और कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से बैठक लेकर चर्चा की। वहीं कार्यक्रम को लेकर बताया जा रहा है कि इस विरोध में प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
विरोध प्रदर्शन का यह है कारण:
दरअसल मुंगावली थाना क्षेत्र के मूडऱा गांव के रघुराज लोधी और उसके भाई गजराज लोधी द्वारा अपने साथ हई मारपीट और गंदगी खिलाए जाने की बात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से कहीं गई थी, जिसका वीडियों श्री पटवारी ने बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके अगले दिन लोधी भाईयों ने प्रशासन के समक्ष शपथ पत्र देकर पटवारी बाईक और परिवार के जीवन यापन देखने की बात कहीं गई। जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा जीतू पटवारी पर समाजों में वैमानसता फैलाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
