मुंबई 11 अगस्त (वार्ता) मुंबई की पुलिस ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल ही में खुले कैफे में हुई गोलीबारी की पृष्ठभूमि में उनकी सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं और उनके आवास पर पर्याप्त सतर्कता बरती जा रही है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कपिल को मुंबई पुलिस की सुरक्षा शाखा द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है। स्थानीय बांद्रा पुलिस के अधिकारी भी शर्मा की सुरक्षा पर नज़र रख रहे हैं।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सुरक्षा उपायों की पुष्टि करते हुए किए गए इंतजामों का विवरण देने से इनकार कर दिया।
गत आठ अगस्त को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में स्थित कपिल शर्मा के हाल ही में खुले रेस्टोरेंट कप्स कैफे में गोलीबारी हुई थी।
