महापौर, विधायक, निगमाध्यक्ष ने खुशहाली, अच्छी बारिश की लगाई अर्जी

जबलपुर: संस्कारधानी में अच्छी बारिश और प्रत्येक घरों में खुशहाली आए की कामना को लेकर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी एवं निगमाध्यक्ष रिंकू विज ने शहर के प्रमुख जलाशयों में से एक परियट जलाशय के पास स्थित सर्वप्रथम हनुमान जी, शिव शंकर जी के पूजन उपरांत भगवान इन्द्र देव का पूजन किया और शहर की सुख, समृद्धि के लिए भरपूर वर्षा की प्रार्थना की।

इस अवसर पर महापौर अन्नू ने परियट जलाशय का सघन अवलोकन किया एक छोर से आखरी छोर तक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की। महापौर ने परियट जलाशय के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक सुधार कार्य कराने के भी निर्देश दिए। महापौर जगत बहादुर सिंह ने बताया कि शहर में मानसून का सीजन आ चुका है। उन्होंने कहा कि मनसून के तहत् लगातार अच्छी बारिश हो और सभी घरों में खुशहाली बनी रहे इसके लिए भगवान की विधि विधान से पूजन अर्चन करते हुए प्रार्थना की।

इस अवसर पर विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने प्रार्थना की कि मां नर्मदा और पारियट जलाशय लबालब हो जाए। इस दौरान निगमाध्यक्ष रिंकू विज ने भगवान से प्रार्थना कर कहा कि सभी को बराबर से पानी मिले इसके लिए निगम ने प्रयास तेज कर दिया है, इन प्रयासों को सफल बनाएं। इस अवसर पर एम आई सी सदस्य दामोदर सोनी, विवेक राम सोनकर, डॉ सुभाष तिवारी, रजनी कैलाश साहू, अंशुल राघवेंद्र यादव के साथ पार्षद गण और कार्यपालन यंत्री आदि उपस्थित थे।

Next Post

जनता को निर्बाध स्वच्छ पेयजल, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम का मिले लाभ: आयुक्त

Wed Jun 24 , 2026
जबलपुर: मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएं, ताकि जनता को निर्बाध और स्वच्छ पेयजल एव बेहतर ड्रेनेज सिस्टम का लाभ मिल सके। यह बातें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहीं। दरअसल शहर के विकास कार्यों […]

You May Like