जबलपुर: मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएं, ताकि जनता को निर्बाध और स्वच्छ पेयजल एव बेहतर ड्रेनेज सिस्टम का लाभ मिल सके। यह बातें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहीं। दरअसल शहर के विकास कार्यों को और अधिक सुदृढ़ और गतिमान बनाने के उद्देश्य से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने जबलपुर शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ शहर में चल रहे और आगामी समय के लिए प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया।
आयुक्त भोंडवे ने मालवीय चैक, सुपर मार्केट और लॉर्डगंज जैसे घने और तंग गलियों वाले व्यावसायिक क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया, ताकि नागरिक सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने शहर के प्रमुख जल स्रोतों और पर्यावरण परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और कठौंदा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। इसके उपरांत माढ़ोताल तालाब और रानीताल मुक्तिधाम का उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉं. अभिलाष पाण्डेय के साथ सघन दौरा किया और परियोजना पर विस्तारपूवर्क चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत योजना के तहत शहर में प्रगतिरत सीवर लाइनों और जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा की।
कठौंदा में वृक्षारोपण
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आयुक्त संकेत भोंडवे ने कठौंदा एस.टी.पी. प्लांट परिसर में श्एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत गरिमापूर्ण तरीके से पौधा रोपण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे विकास कार्यों के साथ-साथ शहर के हरियाली को बढ़ाने में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्ययोजना से कराया अवगत
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, व्ही.एन. बाजपेयी, अशफाक परवेज कुरैशी, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित विभाग के सभी संबंधित अधिकारी एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने आयुक्त को विकास कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया।
6 घंटे बैठक: जन-कल्याणकारी योजनाओं को मिलेगी गति नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में गीता भवन के प्रेक्षागृह में आयोजित समीक्षा बैठक में जबलपुर संभाग के सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक की शुरुआत से पहले आयुक्त भोंडवे ने सुबह के समय विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शुरू हुई यह समीक्षा बैठक निरंतर रात्रि 9 बजे तक यानी पूरे 6 घंटे तक चली। इस सघन मंथन के दौरान गीता भवन परियोजना, अर्बन चैलेंज फंड, अधोसंरचनाएवं शहर के अन्य विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी पी.एम. स्वनिधि योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अंतिम पंक्ति के हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय सीमा में पहुँचना चाहिए।
इसके साथ ही विधानसभा आश्वासनों और न्यायालयीन प्रकरणों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति बनी रहे।इस बैठक में नगरीय प्रशासन के अपर आयुक्त शिशिर गेमावत, जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, प्रमुख अभियंता प्रदीप मिश्रा और संयुक्त संचालक परमेश जलोटे एवं सभी नगर निगमों, निकायों, नगर परिषदों और पंचायतों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
