भिंड:25 युवक रतनगढ़ माता के दर्शन के लिए दण्डवत यात्रा कर पहुंचे। लहार के रुरई गांव से पच्चीस युवा रतनगढ़ धाम के लिए दंडवत यात्रा पर निकले थे। ये सभी श्रद्धालु छह दिन की यात्रा कर माता के दर्शन करने पहुंचे। यह यात्रा कुल 35 किलोमीटर की रही। इन युवा भक्तों ने मां सिंहवाहिनी के दर्शन किए और गाजे-बाजों के साथ रतनगढ़ धाम के लिए दंडवत यात्रा शुरू की। चौथे दिन की यात्रा पूरी करने के बाद ये सभी भक्त भगुआपुरा पहुंचे।
भक्त अगले दो दिन की यात्रा पूरी करके मां रतनगढ़ वाली के दरबार में पहुंचे। यात्रा के दौरान भक्तों के साथ सबसे आगे डीजे चल रहा था, जिसके पीछे कुछ युवा नाचते-गाते चल रहे थे। दंडवत यात्रा करने वाले युवाओं के साथ गांव के अन्य युवक भी माता का जयघोष करते हुए पैदल चल रहे थे। रुरई गांव निवासी अवधेश चौहान, रोहित तिवारी, अनिकेत चौहान, मुरारी विश्वकर्मा, आकाश सिंह चौहान, लवकुश सिंह चौहान, राघवेन्द्र चौहान, उपेंद्र कुशवाहा, सतेन्द्र सिंह, अनिल चौहान, इन्द्रपाल परिहार, गोलू विश्वकर्मा, श्याम सिंह चौहान, विनीत तिवारी और शैलेन्द्र चौहान सहित लगभग दो दर्जन युवा यह दंडवत यात्रा कर रहे थे। इस समय घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। ऐसी प्रतिकूल मौसम स्थिति में भी रुरई गांव के युवा बिना दिन-रात की परवाह किए रतनगढ़ वाली माता के दर्शनों के लिए अपनी श्रद्धा के साथ आगे बढ़े।
