प्लाट बेचने के नाम पर लगाई 35 लाख की चपत

जबलपुर:पनागर में एक प्लाट बेचने का सौदा करते हुए   जमीन के दो पार्टनर होने का एग्रीमेंट करते हुए रजिस्ट्री केवल एक व्यक्ति के नाम पर करवा दी गई जब इसकी जानकारी दूसरे पार्टनर जिसने हिस्सेदारी में 35 लाख रूपए दिए थे उसेे लगी तो उसने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने प्लाट बेचने वाली महिला और जालसाज पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

टीआई अजय बहादुर ने बताया कि पनागर निवासी सारिका जैन ने थाना क्षेत्र में एक प्लॉट भेजा था जिनका एग्रीमेंट 2023 में हुआ था जिसमें उल्लेख था ताकि इस प्लॉट के दो पार्टनर नितेश नायक और अभय जैन होंगे। दोनों की हिस्सेदारी तय हुई जिसके बाद दोनों ने 35-35 लाख रूपए कुल रकम 70 लाख तय सौदे पर दी थी लेकिन सारिका जैन और अभय जैन ने मिलीभगत करते हुए रजिस्ट्री कराई। रजिस्ट्री केवल अभय जैन के नाम पर हुई। जब इसकी जानकारी  रितेश नायक को लगी तो उसके होश ही उड़ गए।  जिसके बाद मामला थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने पनागर निवासी नितेश की शिकायत पर सारिका जैन और अभय जैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं  के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

दोस्त को चार मंजिला बिल्डिंग से दिया धक्का, दोनों हाथ फैक्चर

Mon Feb 24 , 2025
जुए में हारे उधारी के 75 हजार,  रकम वापिस मांगने पर हुआ विवाद,  एफआईआर दर्ज जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत लेमा गार्डन में बनी नगर निगम की बिल्डिंग में दो दोस्तों के बीच में जुए में हारे गए उधारी के 75 हजार रूपए को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद विवाद इतना […]

You May Like