जुए में हारे उधारी के 75 हजार, रकम वापिस मांगने पर हुआ विवाद, एफआईआर दर्ज
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत लेमा गार्डन में बनी नगर निगम की बिल्डिंग में दो दोस्तों के बीच में जुए में हारे गए उधारी के 75 हजार रूपए को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनेां के बीच में कहासुनी हुई और एक ने दूसरे को चार मंजिला बिल्डिंग से धक्का दे दिया जिससे युवक गिर गया और उसे गंभीर चोटें आ गई। युवक के दोनों हाथ में फैक्चर हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है मामला
गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि सिराजुद्दीन अंसारी 35 वर्षीय निवासी टेढी नीम की हनुमानताल में ऑनलाइन शॉप हैं। 19 फरवरी को उसका दोस्त मो इरफान पिता उस्मान निवासी गोहलपुर का मिला जिसने पैसों की जरूरत होने का बताते हुए सिराजुद्दीन से 75 हजार रूपए उधार लिए थे। इसके बाद दूसरे दिन जब सिराजुद्दीन ने उधारी की रकम वापिस मांगी तो इरफमान ने रूपए से मना कर दिया था।
शादी से लौटने के बाद हुई कहासुनी
बीती रात दोनोंसाथ में एक शादी समारोह में गए थे जहां से दोनोंं लेमा गार्डन पहुंचे चार मंजिला बिल्डिंग के ऊपर दोनों के बीच पुन: उधारी की रकम को लेकर विवाद हुआ। जिस पर इरफान ने बताया कि वे उधारी की रकम को जुएं में हार गया है जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद इरफान ने सुराजुद्दीन को धक्का दे दिया।
आरोपी हिरासत में
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए इरफान पिता उस्मान निवासी गोहलपुर को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
