
पानसेमल। जनपद के ग्राम जलगोन में करीब 25 लाख रुपए की लागत से बन रही पुलिया बारिश के पानी और गलत डिजाइन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने पहले ही निर्माण पर आपत्ति जताई थी। पानी खेतों में घुसने से किसानों की फसलें, खाद व चारा बह गए। महिलाओं ने पंचायत पर अनदेखी का आरोप लगाया और गंदगी व जलभराव की शिकायत की। सहायक सचिव रतिलाल बर्डे ने बताया कि पुलिया मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत निर्माणाधीन थी और 60% राशि निकाली जा चुकी है। अब जांच से कारण और नुकसान का आकलन होगा। वहीं तेज बारिश से गोमाई नदी उफान पर रही और वांगरा, मोयदा क्षेत्र में भी पुलिया क्षतिग्रस्त हुए, जिससे किसानों की फसलें व घरेलू सामान प्रभावित हुए। तहसीलदार सुनील सिसोदिया ने बताया कि अब तक 75 मिमी वर्षा दर्ज की गई है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
