दुधाना सरपंच ने 1000 बहनों को नि: शुल्क साड़ी वितरित की

मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दुधाना के सरपंच एवं राष्ट्रीय सरपंच संघ जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल के तत्वावधान में ग्राम पंचायत दुधाना में विशाल कार्यक्रम आयोजित कर समस्त माताओं, बहनों के सम्मान में रक्षाबंधन के आठ दिवसीय पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण जन्म अष्टमी पर एक हजार माताओं, बहनों को नि:शुल्क साड़ी का वितरण किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम पंडित नित्यप्रकाश शर्मा द्वारा पूजन अर्चन करवाया गया. इसके उपरांत ग्राम पंचायत के सरपंच ने गुलाब के पुष्पों से पुष्पवर्षा कर समस्त माता बहनों का सम्मान किया. तत्पश्चात सरपंच ने स्वयं के अपने निजी खर्च से अपनी ओर से उपस्थित ग्राम पंचायत दुधाना की सभी माताओं, बहनों को साड़ी वितरित कर सरपंच राकेश जायसवाल ने धर्म लाभ प्राप्त किया. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत सरपंच एवं राष्ट्रीय सरपंच संघ जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा आयोजित नि:शुल्क साड़ी वितरित कार्यक्रम में माताएं और बहनों ने बड़ी संख्या मे पधारकर सरपंच राकेश जायसवाल को प्रेम स्नेह और राखी बांधकर सरपंच को आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र सिंह राजपूत ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के युवा, ग्रामीण और माता बहने मौजूद रही.

Next Post

महर्षि दयानंद सरस्वती को है आधी आबादी को सम्मान दिलाने का श्रेय 

Sun Aug 17 , 2025
भोपाल।राजधानी में आर्य समाज महावीर नगर में वेद प्रचार सप्ताह समारोह का समापन रविवार को हुआ. आचार्या श्रुति शास्त्री ने समारोह के आखिरी दिन अपने प्रवचन में कहा कि विश्व की आधी आबादी स्त्रियों की है. उन्हें समाज में बराबरी का हक व सम्मानदिलाने का काम महर्षि दयानंद सरस्वती ने […]

You May Like

मनोरंजन