सलमान खान ने अपनी नई सोशल मीडिया पोस्ट में ‘टोपी’ का जिक्र करते हुए ईमानदारी और सही फैसले लेने की सलाह दी। उन्होंने फैंस को संदेश दिया कि न किसी को धोखा दें और न खुद धोखा खाएं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज और विचारों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने ‘टोपी’ का जिक्र करते हुए फैंस को एक खास सलाह दी। सलमान खान की इस पोस्ट को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
‘बजरंगी भाईजान’ फेम सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक फेडोरा हैट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा उनका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है। सलमान ने लिखा, “थिंकिंग, ये है कोई भी फील्ड में। सोच लो, समझ लो, क्लियर हो जाओ, फैसला लो और सब भूल के आगे बढ़ो। और टोपी से याद आया, टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं, न किसी को पहनाने दो।”
ईमानदारी और सच्चाई का दिया संदेश
सलमान खान ने अपने इस संदेश के जरिए ईमानदारी और सच्चाई का महत्व समझाने की कोशिश की है। ‘टोपी पहनाना’ आमतौर पर धोखा देने के संदर्भ में इस्तेमाल होता है, और सलमान ने इसी बात को सरल अंदाज में समझाते हुए कहा कि न तो किसी को धोखा देना चाहिए और न ही खुद को किसी के झांसे में आने देना चाहिए।
फैंस ने की जमकर तारीफ
सलमान खान का यह मैसेज खासतौर पर युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है, जो अपने करियर और जीवन में सही फैसले लेने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा कि आपकी सोच और स्टाइल दोनों शानदार हैं। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि आप सिर्फ स्टार नहीं, इंस्पिरेशन हैं। कई फैंस ने उनकी फिटनेस और लुक्स की भी जमकर तारीफ की।
वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं सलमान खान
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जबकि इसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें सलमान खान एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
