एसएमपीके और जेएसडब्ल्यू इंफ्रा ने कोलकाता डॉक बर्थ के आधुनिकीकरण के लिए समझौता किया

कोलकाता, 16 सितंबर (वार्ता) समुद्री बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक प्रगति के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता (एसएमपीके) ने कोलकाता डॉक सिस्टम (केडीएस) के नेताजी सुभाष डॉक (एनएसडी) के मशीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए जेएसडब्ल्यू इंफ्रा लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
एसएमपीके के अध्यक्ष रथेंद्र रमन और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के निदेशक देवकी नंदन और टीम के सदस्यों, केडीएस के सभी प्रमुखों की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
इस समझौते के तहत बर्थ 8 का पुनर्निर्माण, कंटेनर कार्गो के तेज़ संचालन के लिए रेल-माउंटेड क्वे क्रेन (आरएमक्यूसी) लगाकर बर्थ 7 और 8 का मशीनीकरण, और 25 एकड़ का बैकअप क्षेत्र शामिल है। इन बर्थों का संचालन जेएसडब्ल्यू इंफ्रा लिमिटेड द्वारा 30 वर्षों की अवधि के लिए किया जाएगा। इस टर्मिनल की क्षमता 5 लाख टीईयू होने की उम्मीद है, जिसकी कुल परियोजना लागत 740 करोड़ रुपये है।
एसएमपीके के अध्यक्ष रथेंद्र रमन ने कहा कि इन प्रमुख बर्थों का मशीनीकरण भारत सरकार के आधुनिक विश्वस्तरीय बंदरगाहों के दृष्टिकोण के अनुरूप, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और व्यापार सुविधा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।
श्री रमन ने कहा कि जेएसडब्ल्यू इंफ्रा लिमिटेड के साथ यह साझेदारी एसएमपी कोलकाता के विकास, दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिससे पूर्वी भारत में एक महत्वपूर्ण समुद्री प्रवेश द्वार के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत होगी।

Next Post

चौतरफा लिवाली के बीच 595 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Tue Sep 16 , 2025
मुंबई, 16 सितंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजूबत होने के कारण मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 594.95 अंक (0.73 प्रतिशत) की तेजी के साथ 82,380.69 अंक पर पहुंच गया जो 23 जुलाई के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज […]

You May Like