हैरान करती है धनखड़ की 50 दिन की खामोशी: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस में कहा है कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की 50 दिन से चली आ रही चुप्पी हैरान करती है और उनकी यह खामोशी उनके स्वभाव के विपरीत है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि श्री धनखड़ का स्वभाव इतनी देर तक चुप्पी साधना नहीं है। उनके इस्तीफे के बाद आज उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं लेकिन उनकी खामोशी सबको हैरान करने वाली है।
श्री रमेश ने कहा, “पिछले 50 दिनों से श्री जगदीप धनखड़ ने अप्रत्याशित चुप्पी साध रखी है। आज जब उनके उत्तराधिकारी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है, तब भी देश उनके ऐतिहासिक और अप्रत्याशित इस्तीफे पर बयान का इंतज़ार कर रहा है। उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा उस समय दिया था जब उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किसानों की घोर उपेक्षा, सत्ता में बैठे लोगों के ‘अहंकार’ से पैदा होने वाले खतरों और अन्य मुद्दों पर चिंता व्यक्त की थी।”

Next Post

दिल्ली पुलिस ने कोकीन के साथ नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार

Tue Sep 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने पुलिस ने कोकीन के साथ एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोप की पहचान नाइजीरियाई नागरिक इज़राइल एचेहम (41) के तौर पर है। पुलिस ने उसके पास से 10.54 ग्राम कोकीन बरामद की है। उपायुक्त रोहिणी राजीव रंजन ने […]

You May Like