दिल्ली पुलिस ने कोकीन के साथ नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने पुलिस ने कोकीन के साथ एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये आरोप की पहचान नाइजीरियाई नागरिक इज़राइल एचेहम (41) के तौर पर है। पुलिस ने उसके पास से 10.54 ग्राम कोकीन बरामद की है।
उपायुक्त रोहिणी राजीव रंजन ने बताया कि छह सितम्बर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजय विहार सेक्टर-1 के जिला पार्क के पास एक शख्स नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने आने वाला है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक (एसआई) अमित जगलान और उनकी टीम ने छापेमारी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से कोकीन बरामद हुयी।
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी का वीज़ा वर्ष 2015 में ही समाप्त हो चुका है और वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। यही नहीं, आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले में भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है।
आरोपी के खिलाफ विजय विहार थाने में प्राथमिकी संख्या 511/25, दिनांक 06.09.2025, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट तथा विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने लंबे समय से नशा तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
उपायुक्त ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और आरोपी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Next Post

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Tue Sep 9 , 2025
नयी दिल्ली,09 सितंबर (वार्ता) उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके की पंजाबी बस्ती में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गयी। हादसा इतना तेज़ था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि इमारत लंबे समय से खाली थी, जिसके […]

You May Like