दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

नयी दिल्ली,09 सितंबर (वार्ता) उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके की पंजाबी बस्ती में मंगलवार तड़के करीब तीन बजे एक चार मंजिला इमारत अचानक गिर गयी।
हादसा इतना तेज़ था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि इमारत लंबे समय से खाली थी, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
अग्निशमन नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार यह इमारत जर्जर हालत में थी और इसे पहले ही खाली करा लिया गया था। इमारत के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में किसी के भी मलबे में फंसे होने की सूचना नहीं है। एहतियातन मलबे को हटाने का काम जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अंदर न दबा हो।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। लगातार बारिश और नमी के कारण इसकी दीवारों और नींव में कमजोर हो गयी थी।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर निगम को भी इसकी सूचना दे दी गयी है, ताकि इलाके में मौजूद अन्य जर्जर इमारतों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Next Post

भारत की नेपाल में सभी पक्षों से संयम बरतने तथा बातचीत से मुद्दों का समाधान करने की अपील

Tue Sep 9 , 2025
नयी दिल्ली 09 सितंबर (वार्ता) भारत ने नेपाल में ताजा घटनाक्रम को देखते हुए सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने तथा बातचीत के जरिए मुद्दों के समाधान पर जोर देते हुए वहां रह रहे अपने नागरिकों से सतर्कता बरतने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां एक वक्तव्य […]

You May Like