
भोपाल। ईंटखेड़ी इलाके में नदी में डूबने से एक 28 साल के युवक की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक मोहम्मद असलम अशोका गार्डन इलाके में रहता था. शुक्रवार को असलम अपने दोस्तों के साथ ईंटखेड़ी की तरफ नदी में मछली पकडऩे के लिए गया था. सभी नदी के पास थे, तभी असलम का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गया. गहरे पानी में जान से असलम डूबने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया लकिन उसे लगो बचा नहीं पाए. घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया. प्राथमिक चिकित्सा के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया. ईंटखेड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
