बीएसएफ की राष्ट्रीय स्तर की तैराकी और क्रॉस कंट्री स्पर्धाओं का आगाज

इंदौर. सीमा सुरक्षा बल की राष्ट्रीय स्तर की इंटर फ्रंटियर एक्वाटिक और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताओं की शुरुआत बुधवार से इंदौर में हो गई. चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिताओं में देशभर के विभिन्न बीएसएफ फ्रंटियर से आए करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. आयोजन के जरिए बल को नई खेल प्रतिभाओं की तलाश के साथ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने का अवसर भी मिलेगा.

सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन्स एंड टैक्टिक्स (सीएसडब्ल्यूटी) परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसएफ के महानिरीक्षक तेजिंदर पाल सिंह ने किया. उद्घाटन समारोह में विभिन्न फ्रंटियर की टीमों ने मार्चपास्ट किया, जबकि बड़ी संख्या में बीएसएफ अधिकारी, जवान और उनके परिजन मौजूद रहे. प्रतियोगिता के पहले दिन तैराकी की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. 400 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर बैक स्ट्रोक तथा 4 गुना 100 मीटर मेडले रिले के मुकाबले हुए. अधिकांश स्पर्धाओं में जम्मू फ्रंटियर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए. आयोजन के तहत क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता रेवती रेंज क्षेत्र में कराई जाएगी. प्रतियोगिताएं 11 जुलाई तक चलेंगी, जिनमें विभिन्न फ्रंटियर के खिलाड़ी पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे.

 

खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं…

बीएसएफ में खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि जवानों में फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त जरिया हैं. इंटर फ्रंटियर प्रतियोगिताएं नई प्रतिभाओं को सामने लाने के साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर भी देती हैं. हमें विश्वास है कि इस आयोजन से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे.

 

तेजिंदर पाल सिंह, महानिरीक्षक, बीएसएफ

Next Post

धनपुरी नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत पर लें फैसला

Wed Jul 8 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने धनपुरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंदर कौर छावड़ा के जाति प्रमाण-पत्र से जुड़े विवाद में शहडोल कलेक्टर को 90 दिन के भीतर शिकायत का निराकरण करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस आदेश के साथ याचिका का निपटारा कर दिया। यह […]

You May Like