नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

जबलपुर: शासकीय मानकुंवर बाई कला एवं पाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में वार्षिक स्नेह सम्मेलन उमंग सत्र 2025-26 के अंतर्गत भूगोल एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा विविध वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सभागार छात्राओं की उत्साहपूर्ण तालियों और रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. स्मृति शुक्ला ने की तथा वार्षिक स्नेह सम्मेलन की प्रभारी डॉ. कामना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ. मीनू मिश्रा (सेवानिवृत्त प्राध्यापक, समाजशास्त्र), डॉ. नीना उपाध्याय (विभागाध्यक्ष, हिन्दी) एवं डॉ. अर्चना सिंह (विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी) उपस्थित रहीं।
रंग-बिरंगी वेशभूषा में सामाजिक संदेश
प्रतियोगिता में 23 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने ट्राइबल कॉस्ट्यूम, महिला सशक्तिकरण, गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, हेल्थ एंड हाइजीन जैसे विषयों पर आधारित आकर्षक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। मंच पर जब ‘ट्रैफिक लाइट’ और ‘स्त्री तत्व’ जैसे विषय जीवंत हुए तो दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी। कार्यक्रम में परिणाम घोषित होते ही उत्साह चरम पर पहुंच गया। प्रथम पुरस्कार पलक कुशवाहा (ट्रैफिक लाइट) एवं तनुश्री सेन (स्त्री तत्व) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार अनादिता साहू (बंजारन) को मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार रोशनी कोरी (रानी अहिल्याबाई) को प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार रागिनी मरावी (जनजाति महिला) को दिया गया।
नृत्य प्रस्तुतियों ने भी मोहा मन
कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रीति बर्मन और विशाखा अहिरवार ने माउली डांस ग्रुप के साथ ऊर्जावान समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मानसी अहिरवार ने पारंपरिक लोक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी, जिसमें लोक संस्कृति की सजीव झलक देखने को मिली। अनादिता साहू ने वेशभूषा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी अभिनय क्षमता का परिचय दिया।
आयोजन में इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनीता सोनी ने प्रभावशाली शैली में किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के संयोजक डॉ. बी.एन. त्रिपाठी, डॉ. मुदिता प्रवीण श्रीवास्तव सहित डॉ. सुनीता सिंह चंदेल, डॉ. किरण कुमार, डॉ. नेहा शाक्य, डॉ. सविता तिवारी, डॉ. बबिता यादव, डॉ. बसंती अग्रवाल, डॉ. हर्षा सिसोदिया एवं कंचन सेन का विशेष योगदान रहा

Next Post

दुष्कर्मी फूफा को आजीवन कारावास

Fri Feb 20 , 2026
सीहोर। एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले सगे फूफा को विशेष न्यायाधीश स्मृता सिंह ठाकुर ने पॉक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और तीन हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई. मामले में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रेखा यादव ने की। पीडि़ता को […]

You May Like