पंचांग 20 फरवरी 2026:-
रा.मि. 01 संवत् 2082 फाल्गुन शुक्ल तृतीया भृगुवासरे दिन 3/4, उत्तराभाद्रपद नक्षत्रे रात 8/43, साध्य योगे रात 7/11, गर करणे सू.उ. 6/21, सू.अ. 5/39, चन्द्रचार मीन, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 20 फरवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी, नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, वर्ष के मध्य में तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव बना रहेगा, वर्ष के अन्त में पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, कार्य क्षेत्र में आकस्मिक रूकावटें आयेंगी, धन संकट का सामना करना पडेंगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को राज्य सम्मान मिलेगा, प्रभाव में वृद्धि होगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को तीर्थ यात्रा या धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को धन संकट का सामना करना पडेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक चिन्ता से मन विचलित रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आकस्मिक परेशानी आ सकती है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी.
———————————————————
आज का भविष्य- शुक्रवार 20 फरवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, एकांतप्रिय, ईमानदार होगा, परिश्रमी दृढ़ निश्चयी होगा, साहसिक कार्य करने वाला, बुद्धि का तेज होगा, बचपन में स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा, बाद में अच्छा स्वास्थ्य रहेगा, आर्थिक स्थिति जीवन भर अच्छी रहेगी.
———————————————————
मेष- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, लोगों की बातों से मन परेशान रहेगा, दिनचर्या नियमित रहेगी, व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी.
वृषभ- सूझबूझ से फैसला लेने में सफलता मिलेगी, जिद में आकर अपना नुकसान न करें, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, दैनिक कार्यों में परिवर्तन होगा.
मिथुन- योजनओं को पूरा करने में मदद मिलेगी, इच्छानुसार सभी कामकाज पूर्ण होंगे, संपर्क सुखद एवं लाभदायक रहेगा, आत्म विश्वास में वृद्धि होगी.
कर्क- पारिवारिक आयोजन में शामिल होकगर खुशी मिलेगी, राजकीय उलझनें दूर होंगी, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, नई जवाबदारी आ सकती है.
सिंह- नए सौदे हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा, विवाह की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, भाग्यवर्धक प्रयास पूर्ण होंगे, निजी मामलों में सामंजस्य बना रहेगा.
कन्या- सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी, मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है, आर्थिक समस्या का समाधान होगा, पारिवारिक विवादों को टालें.
तुला- विरोधी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं, मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी, पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, नये मित्रों से मुलाकात होगी.
वृश्चिक- संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे, कोर्ट कचहरी के कार्यों में व्यस्तता रहेगी, पारिवारिक जवाबदारी बढ़ेगी, धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.
धनु- तनाव की स्थिति में परिवार का साथ खुशी देगा, रोजगार के इच्छित अवसर मिल सकते हैं, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें.
मकर- राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा, प्रापर्टी खरीदने का मन बनेगा, अत्याधिक व्यस्तता होगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, निजी मामलों में एक रूपता रहेगी.
कुम्भ- मामूली बात को लेकर कार्य स्थल पर परेशानी होगी, अपनी सीमाओं का ध्यान रखें, श्रम एवं प्रयास करने से विरोधियों का शमन होगा, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा.
मीन- युवाओं को केरिअर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी, प्रिय व्यक्ति के आगमन से प्रसन्नता रहेगी. खानपान पर ध्यान दें.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन शुक्ल तृतीया को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, लोहा, गुड, खांड, चीनी, ज्वार, मोट आदि में तेजी होगी, घी, गुड, जौ, चना के भाव में नरमीं होगी. भाग्यांक 3712 है.
———————————————————
