नयी दिल्ली (वार्ता) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार एक बार फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।
इसकी जानकारी स्वयं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर एक पोस्ट पर देते हुए लिखा, ”आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ उन्होंने लिखा, प्रतिभा दीदी जिस समर्पण भाव से श्री आडवाणी जी की सेवा करती हैं, वह अतुल्य है।”
साथ ही उन्होंने एक्स पर लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं। इससे पहले श्री चौहान ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने मध्य प्रदेश से आईं दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदियों और राज्य के किसानों से अपने दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की।
