सतना : पेट दर्द से पीडि़त पुरुष मरीज की सोनोग्राफी रिपोर्ट में गर्भाशय की मौजूदगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएचओ द्वारा नोटिस जारी कर संबंधित डायग्रनोस्टिक सेंटर से जवाब मांगा गया है.मुख्य चिकित्सा एवं सवास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा सतना डायग्रोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. अरविंद सराफ को बुधवार को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है.
सीएमएचओ द्वारा जारी की गई नोटिस में डायग्रोस्टिक सेंटर की सोनोग्राफी जांच रिपोर्ट में पुरुष मरीज के पेट में गर्भाशय होने के मामले का गंभीरता से लेते हुए जवाब तलब किया गया है. जारी नोटिस में डायग्रोस्टिक सेंटर के संचालक से इस बात का जवाब मांगा गया है कि संबंधित सोनोग्राफी किस आधार पर की गई. साथ ही रिपोर्ट तैयार करने में किन चिकित्सकीय मानकों का पालन किया गया. लिहाजा 3 दिन के भीतर इस संबंध में डायग्रोस्टिक सेंटर के संचालक को तथ्यात्मक स्थिति प्रस्तुत की जाए.
