रिमाँड खत्म: तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन गए जेल

जबलपुर: तिलवारा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास ओडिशा से आया 7 किलो 206 ग्राम गांजा समेत तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया था जिन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड लेकर पूछताछ की। जिसमें तस्करी नेटवर्क से जुड़े नए राज आरोपियों ने उगले। जिसकी जांच पड़ताल चल रही है। रविवार को रिमांड खत्म होने पर आधा दर्जन आरोपियों पुलिस ने पुन: न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है ।

विदित हो कि क्राईम ब्रांच एवं तिलवारा पुलिस ने रेल्वे स्टेशन गढ़ा से लगे हुये चाय के ठेला के पास घेराबंदी करते हुए भुवनेश्वर कुम्भार पिता कुशमत कुम्भार 29 वर्ष, फगनु मांझी पिता लालू मांझी 27 वर्ष, सुनप हरिजन पिता सुन्दु हरिजन 29 वर्ष, काजल मांझी पिता लुकेश्वर मांझी 30 वर्ष, तपसनी दिगाल पति आलोक दिगाल 35 वर्ष, मनिनी दिगाल पति सुनप हरिजन 25 वर्ष सभी निवासी ओडिशा को दबोचा था।

जिनके पास रखे बैगों में 7 किलो 206 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 60 हजार 300 रूपये का मिला था। थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा में गांजे की खेती करते हैं और इसे जबलपुर निवासी पियूष कुशवाहा को बेचने के इरादे से यहां लाए थे। पुलिस पियूष कुशवाहा की तलाश कर रही है। इसके साथ ही आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने नई जानकारी पुलिस को दी है। जिसकी विस्तृत जांच चल रही है।

Next Post

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में मेधावी विद्यार्थियों व शिक्षकों का सम्मान

Mon Apr 13 , 2026
नर्मदापुरम। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण एवं शिक्षक सम्मान समारोह गायत्री शक्तिपीठ सेठानी घाट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कक्षा 5 से 12वीं तथा महाविद्यालय स्तर तक आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। […]

You May Like