इंदौर:बाणगंगा पुलिस ने ब्रिज के नीचे एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है. थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि देर रात करीब 8 बजे बाणगंगा ब्रिज के नीचे कार्रवाई करते हुए अमन उर्फ चिकना उम्र 20 साल निवासी पेनजान कॉलोनी को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ, जिसकी मूठ पर पीतल जैसी धातु लगी थी और लकड़ी का हत्था तीन रिवेट से कसा हुआ था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है. मामले में बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Next Post
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, डेढ़ लाख रुपए भी ऐंठे
Sat Mar 14 , 2026
इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और उससे डेढ़ लाख रुपए लेने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई […]

You May Like
-
11 months ago
खड़े डंपर को ट्राला ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे वाहन सवार
-
12 months ago
एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को भेजा जेल