भाषण में दिव्या, तो चित्रकला में संध्या अव्वल

शाजापुर, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाजापुर विधायक अरुण भीमावद रहे. उन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है. उन्होंने विद्यार्थियों से उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आशीष नागर, शीतल भावसार, मनोहर विश्वकर्मा, गोविंद नायक, राधेश्याम गुर्जर, जुगल नाहर, विकास सिंदल, संजय शिवहरे, महेश भावसार एवं अशोक बैरागी उपस्थित रहे. विकासखंड शिक्षा अधिकारी राधावल्लभ कारपेंटर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य हेमेंद्र यादव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी योगेश भावसार, दिनेश चंद्र सोनी, सूरज सिंह कुशवाह, नूरुद्दीन कुरैशी एवं मुकेश दुबे मौजूद रहे. संचालन संतोष मालवीय एवं श्रीमती रेखा पुरोहित ने किया. भाषण प्रतियोगिता में दिव्या सोनी उत्कृष्ट विद्यालय शाजापुर ने प्रथम, श्रेया अग्रवाल कौटिल्य अकादमी मक्सी ने द्वितीय तथा रवीना त्रिपाठी इटर्नल स्कूल ऑफ स्टडीज शाजापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में संध्या जाटव महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि शाजापुर प्रथम, हर्षिता सेन विवेकानंद उमावि भरड़ द्वितीय तथा वंशिका घावरी एडवांस अकादमी बेरछा तृतीय रहीं. अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Next Post

प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में अनुशासन और परिश्रम के साथ सेवा भाव को चरितार्थ किया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Thu Sep 24 , 2026
देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में निरंतर परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्र धर्म की भावना के साथ काम किया है। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी की शुरुआत हुई और आज वे देश […]

You May Like