
ग्वालियर। जीवाजी यूनिवर्सिटी में सीनेट मेंबर एवं आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में जनभागीदारी सदस्य रहे भारत विकास परिषद के मध्य भारत उत्तर प्रांत के रीजनल महासचिव सुधीर अग्रवाल को भारत विकास परिषद की केंद्रीय कोर कमेटी द्वारा पुनः भारत विकास परिषद, सेंट्रल रीजन में रीजनल महासचिव के पद पर एक वर्ष के लिए निर्वाचित किया गया है। सेंट्रल रीजन के अंतर्गत संपूर्ण मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य आते है। वे शाखा ग्वालियर के 1994 से सदस्य हैं। सुधीर अग्रवाल को सेंट्रल रीजन के सभी छह प्रांतो के दायित्वधारियों ने बधाई दी ।
