
जबलपुर। साहब…जेसीबी से दबंगों ने खेत की ऐसी खुदाई की जिसके चलते सटे हुए मकान क्षतिग्रस्त हो गए। शिकायत पनागर थाने मेें की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यह बातें मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जुनवानी में रहने वाले श्रमिकों ने कहते हुए शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पूरन लाल ठाकुर, बेड़ीलाल चौधरी, रामविशाल ठाकुर, गोली राम, संदीप ठाकुर, श्याम सुन्दर, श्याम लाल सभी निवासी ग्राम पंचायत बरोदा ग्राम जुनवानी पनागर ने शिकायत में बताया कि वह विगत 100 वर्षों से निवास है। मजदूरी करके परिवार के साथ जीवन यापन करते है। प्रधान मंत्री आवास के द्वारा उनके मकान बनाये गये थे। मकानों के पीछे लगभग 10-15 फिट भूमि छोड़ी गई जिस पर अपना अन्य काम करते है। मकानों के पीछे कृषि भूमि है। बी.पी. पटेल द्वारा 19 नवम्बर को मुन्ना लाल पटेल, बलराम पटेल तीनों ने जेसीबी मशीन से खेत की खुदाई की एवं जो भूमि हम लोगों की उपयोग की थी उसको भी मकान से सटा कर खुदाई की गई है जिससे हमारे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और गिरने की कगार पर आ गए है। मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन पुलिस ने ने शिकायत दर्ज नहीं की, पुलिस कर्मियों ने कलेक्ट्रेट जाने की सलाह दी। इसके बाद 21 नवम्बर को कलेक्टर को शिकायत दी कोई कार्रवाई नहीं हुई। खेत में जुताई का काम चालू है जिस पर रोक लगाई जाए और उनके मकानों में जो क्षति हुई है उसकी भरपाई की जाए।
