ब्लास्ट की झूठी अफवाह फैलाने वाला भेजा गया जेल

सतना:मैहर पुलिस ने ए आई का उपयोग कर ब्लास्ट की झूठी अफवाह फैलाने वाले आरोपी को 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक अनिमेष दिवेदी थाना प्रभारी कोतवाली मैहर के नेतृत्व में वीडियो वायरल होने के महज 12 घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि विभिन्न व्हास्ट्सप ग्रुपों एवं सोशल मीडिया में मां शारदा देवीजी मंदिर मैहर में प्रवेश द्वार पर आतंकवादी हमला (ब्लास्ट) होने एवं कुछ श्रद्धालुओं के हताहत होने की वीडियो वायरल होने पर करीबन 40 लाख से अधिक सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा वीडियो देखा गया तथा उक्त कथित भ्रामक वीडियो के संबंध मे लोगों में काफी आक्रोश देखा गया.

जिस पर कार्यालय अधीक्षक मां शारदा देवी मंदिर मैहर द्वारा थाना मैहर मे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से उक्त झूठी ब्लास्ट होने की वीडियो वायरल किये जाने व लोगो की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर थाना कोतवाली मैहर मे अपराध धारा 192, 299, 351 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर आरोपी द्वारा वीडियों वायरल हेतु उपयोग किये गये.

फेसबुक अकाउंट के संबंध में जांच की गई जो आरोपी दीपांशु गुप्ता निवासी सीधी का पाये जाने पर आरोपी उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मैहर द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा 12 घंटे के अंदर पकडा गया जिसने पूंछताछ पर AI साफ्टवेयर का उपयोग कर देवीजी शारदा मंदिर में ब्लास्ट की झूठी वीडियो बनाकर वायरल करना बताया। जिस पर आरोपी का वीडियो वायरल मे प्रयुक्त REAL ME कंपनी का एन्ड्राइड मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी दीपांशु गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता 19 वर्ष निवासी पोंडी थाना मझौली जिला सीधी को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया है।

Next Post

इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को आठ विकेट से हराया

Sun Jul 20 , 2025
लंदन (वार्ता) सोफी एकल्सटन ( तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ऐमी जोंस (नाबाद 46) , टैमी बोमॉन्ट (34) और नेट सायबर ब्रंट (नाबाद 21) रनों की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। 144 रनों के लक्ष्य […]

You May Like