सांझी मेहनत, संवरता जल: भोपाल में अजनाल और हलाली जैसी नदियों को मिल रहा नया जीवन

भोपाल: जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है. जिसमें जिले की प्रमुख नदियों अजनाल नदी, हलाली नदी, पातरा, केरवा नदी एवं अन्य नदियों के पुनर्जीवन को प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है. नदियों के बहाव को सुनिश्चित करने के लिए उससे जुड़े नालों एवं तालाबों के निकास स्थल की मरम्मत की जा रही है, जिससे नदियों मे पानी का बहाव निरंतर बना रहे. जिससे जहां जल संरक्षण होगा वहीं भू-जल स्तर में वृद्धि हो सकेगी. यह सभी कार्य कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं विधायक के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है.
जनभागीदारी से श्रमदान स्व-सहायता समूह से चल रहा है अभियान गंगा जल संवर्धन अभियान को सफल बनाने के लिए वर्षा जल का संचयन एवं भू-जल स्तर में वृद्धि, सूख चुके एवं अतिक्रमित जल स्रोतों का पुनर्जीवन, ग्राम पंचायत स्तर पर तालाब, बावड़ी एवं नालों की सफाई एवं गहरीकरण, जनभागीदारी के माध्यम से श्रमदान स्व-सहायता समूह, युवा, स्कूली बच्चों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता शामिल की गई है.

Next Post

9 पहुंची मृतकों की संख्या, क्रूज को किनारे लाया गया

Fri May 1 , 2026
जबलपुर: बरगी बांध में गुरुवार शाम तेज आंधी चलने से खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक असंतुलित होकर डूब गया था जिसे शुक्रवार सुबह 11.50 बजे किनारे लाया गया जा चुका है, उसे निकालने के लिए रैम्प बनाया गया और क्रूज को सफलतापूर्वक किनारे तक लाया जा […]

You May Like