जबलपुर: बरगी बांध में गुरुवार शाम तेज आंधी चलने से खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक असंतुलित होकर डूब गया था जिसे शुक्रवार सुबह 11.50 बजे किनारे लाया गया जा चुका है, उसे निकालने के लिए रैम्प बनाया गया और क्रूज को सफलतापूर्वक किनारे तक लाया जा चुका है और अब उसे क्रेन की सहायता से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 9 पहुंच चुकी है। मेडिकल डीन नवीन सक्सेना ने बताया कि 9 शवों को लाया गया है। जिनमें से 6 का पीएम होगया है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
इनकी हुई मौत-
श्रीमती नीतू सोनी (43), श्रीमति सोभाग्यम अलागन (42), श्रीमती मधुर मैसी (62) , श्रीमती काकुलाझी (38), रेशमा सैयद (66), शमीम नकवी (66)की मौत हुई है। जबकि तीन की पहचान की जा रही है।
ये अब भी लापता-
तमिल, विराज सोनी, मयूरम,आर.एच सैय्यद,श्रीमती रेशमा सैय्यद, पूनम थापा, समीम जफ़र, श्रीमती ज्योति श्रीवास, कामराज अब भी लापता हैं।
Next Post
बारात आने से पहले पहुंची डायल-112, 15 वर्षीय बच्ची का विवाह रुकवाया
Fri May 1 , 2026
दमोह: थाना पथरिया अंतर्गत ग्राम बांसा कला में 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची का बाल विवाह कराए जाने की सूचना पर डायल-112 टीम ने त्वरित व संवेदनशील कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाया. समय रहते की गई. इस कार्यवाही से एक नाबालिग बच्ची का भविष्य सुरक्षित हो सका.राज्य […]

You May Like
-
6 months ago
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार घायल का इलाज जारी
-
9 months ago
राजा मर्डर: आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी