श्रीराम कॉलेज के छात्र गुटों में टकराव, चाकूबाजी, दो घायल

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी मोड पर श्रीराम कॉलेज के छात्र गुटों में टकराव हो गया। जिसके बाद चाकूबाजी भी हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट भी की। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात घूसे भी चलेे। दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक बुधवार को सुयश ठाकुर 20 वर्ष मूलत: निवासी वार्ड नम्बर 6 महाराणाप्रताप वार्ड थाना नैनपुर जिला मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ग्रीनसिटी गली नम्बर 11 माढ़ोताल में किराए से रह रहा है.

श्रीराम कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार दोपहर लगभग 2-30 बजे वह अपने साथी अचिन धार्या के साथ ग्रीन सिटी मोड माढ़ोताल में चाय की दुकान में चाय पी रहे थे तथा आदित्य सिंह मार्को उर्फ आदि से बात करने लगा एवं अचिन से पैसों की मांग किया, अचिन ने पैसे देने से मना कर दिया तो राहुल मरकाम, आदित्य सिंह मार्को से विवाद करने लगा.

आदित्य ने गालीगलौज सेे मना किया तभी राहुल का दोस्त भी आदित्य के साथ मारपीट करने लगा, उसने एवं अचिन, नितेश, सुमित, अर्णव न बीच बचाव किया तो राहुल ने अचिन को पकडा दिया और राहुल के दोस्त ने चाकू से हमला कर अचिन को पैर में चोट पहुंचा दी। जान से मारने की धमकी देते हुये दोनों भाग गये। टीआई वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि छात्र गुटों में चाकूबाजी, मारपीट हुई है। एक पक्ष से सुयश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि दूसरा पक्ष भी घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

बॉलीवुड में चमके, हॉलीवुड में रचा इतिहास, मगर निजी जिंदगी में हार गए सईद जाफरी

Thu Jan 8 , 2026
Saeed Jaffrey Life सईद जाफरी ने हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अभिनय प्रतिभा का परचम लहराया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचने वाले इस अभिनेता का निजी जीवन रिश्तों की टूटन और पछतावे से भरा रहा।  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सईद जाफरी का फिल्मी करियर जितना बुलंद रहा, […]

You May Like

मनोरंजन