इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इंदौर विकास प्राधिकरण की शिव बारात झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकी प्रतियोगिता में राजकुमार मिल को प्रथम स्थान मिला। अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद और श्री बिंदागुरू व्यायामशाला प्रथम रहे। प्रशासन ने विजेताओं के लिए नगद पुरस्कारों की घोषणा की।
