उपाय से नहीं, उपासना से मिलते हैं भगवान शिव : संत केशव गिरी

सागर। सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े द्वारा आयोजित पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा, असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्र महायज्ञ का रविवार को विधिवत विश्राम हुआ।

संत केशव गिरी महाराज ने कहा कि उपाय करने से भगवान शायद न मिलें, लेकिन उपासना करने से भगवान शिव अवश्य मिल जाते हैं। शिव पुराण की कथा सुनने से मनुष्य के जीवन में परमानंद की प्राप्ति होती है। टीवी पर सुनी हुई कथा केवल कथा कहलाती है, लेकिन कथा पंडाल में बैठकर कथा सुनना प्रभु की कृपा कहलाती है। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से ही हमें कथा सुनने का सौभाग्य मिला है। कलयुग में जब तक भगवान के नाम का आधार नहीं मिलेगा, तब तक प्राणी इस भवसागर से पार नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि जीवन को सार्थक बनाना है तो सुबह उठकर भगवान का स्मरण करें। भगवान ही अमंगल का हरण करने वाले हैं। जहां ज्ञान मिले, उसे ग्रहण करें, देने के लिए दान करें और त्यागने के लिए अभिमान संत ने प्रकृति और भगवान को एक बताते हुए कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। भगवान शिव का विशाल वटवृक्ष के नीचे विराजमान होना भी प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। जो प्रकृति को स्वच्छ और सुरक्षित रखता है, प्रकृति भी उसका कल्याण करती है।संत केशव गिरी महाराज ने भगवान शंकर और देवी सती के विवाह की कथा विस्तार से सुनाई। सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने कहा कि गुरुजी ने मां की महिमा बताई है, इसलिए हम सभी को माता-पिता की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। माता-पिता के चरणों में ही जन्नत है। बेटा-बेटी में भेदभाव न करते हुए बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा और अवसर देना चाहिए तथा बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। आयोजन में विनोद गोटिया, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, प्रभुदयाल पटेल, पूर्व विधायक संजू शर्मा,, प्रदेश वन निगम के अध्यक्ष ,अभिषेक भार्गव, आगर-मालवा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेघा दुबे, सेवकराम यादव, अनिल तिवारी, डॉ. राजेंद्र यादव, पूर्व महापौर अनीता अहिरवार गोलू रिछारिया, अजय श्रीवास्तव, मोनिका प्रजापति, महेश साहू, मीनाक्षी गौतम, कविता लारिया, पवन शर्मा, नरेंद्र तिवारी, विवेक सक्सेना, शिवकुमार यादव सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

विवि महिला समाज की कार्यकारिणी गठित, अनीता सोनी अध्यक्ष बनीं

Thu Aug 27 , 2026
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के (लेडीज क्लब) महिला समाज सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई है. नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती अनीता सोनी, सचिव श्री मती नम्रता मालवीय, कोषाध्यक्ष श्रीमती कुंदन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संगीता सिंह एवं श्रीमती श्वेता जैन एवं पदेन सदस्य श्रीमती रत्ना शुक्ला […]

You May Like