विवि महिला समाज की कार्यकारिणी गठित, अनीता सोनी अध्यक्ष बनीं

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के (लेडीज क्लब) महिला समाज सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई है. नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती अनीता सोनी, सचिव श्री मती नम्रता मालवीय, कोषाध्यक्ष श्रीमती कुंदन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संगीता सिंह एवं श्रीमती श्वेता जैन एवं पदेन सदस्य श्रीमती रत्ना शुक्ला हैं.

कार्यकारिणी के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की।समिति ने कुलपति महोदय को आगामी सत्र की कार्ययोजना एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।

कुलपति प्रो ठाकुर ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए महिला समाज के कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Next Post

रक्षाबंधन की भीड़ में बस वालों की मनमानी पर चला डंडा

Thu Aug 27 , 2026
इंदौर: रक्षाबंधन पर घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो बस संचालकों की मनमानी पर परिवहन विभाग ने भी शिकंजा कस दिया. बुधवार को रेडिसन चौराहा और स्टार चौराहा रोड पर यात्री बसों की जांच के दौरान कहीं क्षमता से ज्यादा सवारियां मिलीं तो कहीं जरूरी दस्तावेजों […]

You May Like