गंगा दशहरा पर संग्राम सागर तालाब में होगा स्वच्छता श्रमदान

जबलपुर: राज्य शासन के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार 25 मई को सुबह 8 बजे से शहर के ऐतिहासिक और आस्था के केंद्र संग्राम सागर तालाब को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय नागरिकों एवं अधिकारियों. कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम के पहले रविवार को संग्राम सागर तालाब परिसर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जायजा लिया। निरीक्षण के अवसर पर मंत्री ने कहा कि स्वच्छता श्रमदान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ.साथ हमारी जल संरचनाओं को सहेजना है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ स्थानीय प्रबुद्धजन आदि उपस्थित रहे।

Next Post

जामसावली हत्याकांड का खुलासा: गुजरात से प्रेमिका से मिलने आया था युवक, विवाद के बाद प्रेमिका ने ही की हत्या

Mon May 25 , 2026
सौसर: ​जामसावली मंदिर के पास मिले अज्ञात युवक के शव के मामले में सौसर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अंधकत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। मृतक की शिनाख्त हो चुकी है और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी ही प्रेमिका […]

You May Like