आग में जलकर दिव्यांग की मौत झोपड़ी भी जलकर खाक

सिंगरौली :जिले के चितरंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेही में मंगलवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घास-फूस से बनी झोपड़ी में आग लगने से एक दिव्यांग व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी बुधवार सुबह सामने आने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान जगनारायण कोल पिता सूरज कोल के रूप में हुई है। बताया गया कि जगनारायण दिव्यांग था और चलने-फिरने में असमर्थ था।

वह अपने घर से कुछ दूरी पर घास-फूस की झोपड़ी बनाकर रहता था। मंगलवार रात वह झोपड़ी के पास आग ताप रहा था। उस समय उसके पिता सूरज कोल भी वहीं मौजूद थे, लेकिन कुछ देर बाद वे घर की ओर चले गए।इसी दौरान किसी अज्ञात कारण से झोपड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और दिव्यांग होने के कारण जगनारायण समय रहते बाहर नहीं निकल सका। झोपड़ी में फंसे रहने के कारण उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

आसपास के लोगों को जब तक घटना की जानकारी हुई, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। एसडीओपी राहुल सैयाम ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है। प्रारंभिक जांच में आग तापने के दौरान आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Next Post

एयरटेल ने ओटीपी लीक से होने वाले फ्रॉड रोकने के लिए नया एआई-आधारित सुरक्षा फीचर पेश किया

Wed Feb 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) एयरटेल ने स्पैम की समस्या से निपटने के अपने लगातार प्रयासों के तहत बुधवार को अपना नया एआई-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम पेश किया। यह फीचर ग्राहकों को ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) से जुड़े बैंकिंग फ्रॉड से रियल-टाइम में सुरक्षित रखने में मदद करेगा। कंपनी की प्रेस […]

You May Like