सतना:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए शहरी क्षेत्र के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली कन्यों के सामूहिक रूप से विवाह करने के लिए नगर निगम प्रशासन इस वर्ष 105 बेटियों को पंजीकृत किया है.यह जानकारी महापौर योगेश ताम्रकार और परिषद् अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में दी.नगर निगम के सभागृह में आयोजित वार्ता में महापौर श्री ताम्रकार ने बताया कि गत वर्ष निगम प्रशासन ने 195 बेटियों के हाथ पीले किए थे.
इस बार राज्य सरकार ने योजना की शर्तों में बी पी एल के हितग्राहियों का होना अनिवार्य कर दिया है,इससे पंजीयन में अन्तर आ गया है.उन्होने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत 148 बेटियों के विवाह के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे.जांच के बाद 105 पात्र पाए गए.योजना की जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि इस बार एक मई को विवाह की तिथि तय की गई है.सभी बेटियों की बारात एक साथ व्यक्टेश मंदिर शुरू होगी.दुल्हों के लिए इ रिक्सा की व्यवस्था की गई है.
महापौर ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार प्रति जोडा 55 हजार रूपए की राशि स्वीकृत करती है.जिसमें से 49 हजार की राशि सीधे बेटी के खाते में अन्तरित की जाती है.शेष 6 हजार में नगर निगम को आयोजन की तैयारियों के लिए दी जाती है.उन्होने बताया कि इस बार नगर निगम ने सभी बारात के बारातियों को पन्द्रह भोजन के पैकेट देने का निर्णय लिया गया है.जबकि शासन की ओर से सिर्फ पांच लोगों को भोजन देने का निर्देश है.श्री ताम्रकार ने बताया कि इस बार सभी बेटियों के लिए अलग-अलग यज्ञ वेदी बनाई गई है.विवाह के आयोजन से जुडे निगम कर्मचारी व अन्य के लिए परम्परागत वेशभूष तय की गई है.महिलाएं लाल,पीली साडियों में व पुरूष धोती कुर्ता में सहयोग के लिए उपलब्ध रहेगे.
