एमआर – 11 सड़क में 450 से ज्यादा अतिक्रमण

इंदौर: आईडीए देवास नाके से बायपास को जोड़ने वाली सड़क बना रहा है. उक्त सड़क की चौड़ाई में 450 ज्यादा अतिक्रमण बाधक है. यह सड़क सिर्फ 3.5 किलोमीटर लंबी है.आईडीए देवास नाके पर स्थित चौधरी के ढाबे के सामने से बायपास को जोड़ने वाली 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क बना रहा है. यह सड़क 250 फीट चौड़ी बनेगी. इसका ठेका हाईवे इंफ्रास्ट्रख्र को 73 करोड़ में दिया गया है। इस सड़क में 450 से ज्यादा कच्चे पक्के निर्माण अतिक्रमण के रूप में बाधक है. सड़क का 1.5 किलोमीटर हिस्सा बनना शुरू हो चुका है. उक्त बाधक हटाने की अभी तक कार्रवाई नहीं की गई. सड़क की जमीन को लेकर सीमांकन कार्य भी बाकी है.

सड़क की लंबाई कम होने के बावजूद भी आईडीए 450 से जायद अतिक्रमण धारी मौजूद है. इनको हटाएं बैगर आईडीए के लिए सड़क निर्माण पूरा करना संभव नहीं है. यह सड़क बायपास की तरफ़ से बनना शुरू हो चुकी है. इस सड़क के दोनों ओर साइकिल ट्रैक और ग्रीन हब विकसित होगा. मेन कैरेज वे के बीच में ग्रीनरी विकसित की जाएगी। यह सड़क अर्बन डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रख्र और आईडीए मिलकर बना रहा है. यह सड़क एबी रोड पर स्थित चौधरी के ढाबे से शुरू होकर बायपास पर गोल्डन लीव होटल पर मिलेगी. इस सड़क के कारण मांगलिया, देवास नाका, लसूड़िया क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन सुलभ हो सकता है, लेकिन अतिक्रमण के कारण यह सड़क देवास नाके की तरह से शुरू नहीं हो पा रही है.

Next Post

राहुल के कार्यक्रम में विघ्न, बड़े नेता नाराज

Wed Jan 29 , 2025
सियासत कांग्रेस में गुटबाजी की लंबी परंपरा है. राजनीतिक विश्लेषक स्वर्गीय प्रभाष जोशी कहते थे कि जिस तरह जातीय व्यवस्था सनातन की मजबूती है और कमजोरी भी. उसी तरह गुटबाजी कांग्रेस को मजबूत और कमजोर करती है. कांग्रेस में यह क्षमता चरित्रगत है कि वो इस तरह की गुटबाजी को […]

You May Like