
रीवा। रीवा एयरपोर्ट से एटीआर-72 मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिये उड़ान भरेगा. इस नवीन हवाई सेवा का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला करेगे और एयरपोर्ट से शाम 5 बजे वायुयान द्वारा रायपुर यात्रियों के साथ रवाना होगे. एलायंस एयर द्वारा रीवा से रायपुर के लिये 72 सीटर विमान सेवा शुरू की जा रही है. विंध्य वासियो के लिये यह एक बड़ी सौगात है अब रायपुर जाना आसान होगा. समय की बचत होगी विंध्य क्षेत्र के हजारो लोग छत्तीसगढ़ में रहते है. यह हवाई सेवा एक बहुत बड़ी सौगात है. अभी तक रीवा से दिल्ली और इंदौर के लिये हवाई सेवा थी पर अब रायपुर के लिये भी मंगलवार से हवाई सेवा प्रारंभ हो जाएगी. सप्ताह में 4 दिन हवाई सेवा रहेगी. रीवा एयरपोर्ट का जवा विस्तार हो रहा है वही रीवा से महानगरो की दूरी कम होती जा रही है. रीवा अब दिल्ली इंदौर के बाद सीधे रायपुर से जुड़ेगा. कई घंटो का सफर तय कर आने जाने वाले यात्रियो को महज एक घंटे का सफर अब तय करना होगा. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शाम 4 बजे रीवा एयरपोर्ट में एलायंस एयर द्वारा रीवा से रायपुर (छत्तीसगढ़ ) के लिए प्रारंभ की जा रही नवीन हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे. तदुपरांत रीवा एयरपोर्ट से शाम 5 बजे वायुयान द्वारा रायपुर (छत्तीसगढ़) रवाना होंगे. श्री शुक्ल 17 एवं 18 मार्च को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
