घरेलू एवं कामर्शियल सिलेन्डरों की किसी भी प्रकार की कालाबाजारी न हो: गौरव 

सिंगरौली। जिले में चलाये जा रहे एचपीव्ही वैक्सीनेशन का कार्य निर्धारित समय पर शत-प्रतिशत पूर्ण करें। डीईओ एवं डीपीसी लगातार मॉनिटरिंग कर विद्यालयों, छात्रावासो में रह रही निर्धारित आयु वर्ग की छात्राओं का टीकाकरण करायें।

जिला आपूर्ति अधिकारी घरेलू तथा कामर्शियल गैस सिलेन्डरो के वितरण पर कड़ी निगरानी बनाये रखे और कही भी गैस की कालाबाजारी न होने पाये। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान संबंधित जिलाधिकारियों को दिया गया। कलेक्टर ने जिले में चलाये जा रहे एचपीव्ही वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा करते हुये सीएमएचओ को निर्देशित किया कि मैदानी अमले के माध्यम से निर्धारित समयानुसार टीकाकरण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करायें। उन्होंने डीईओ एवं डीपीसी को निर्देशित किया कि विद्यालायों तथा छात्रावासों में पढ़ने वाली निर्धारित आयु वर्ग की छात्राओं का टीकाकरण करायें।

गैस सिलेंडरों के आपूर्ति एवं निगरानी रखें

बैठक में कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में घरेलू तथा कामर्शियल गैस सिलेन्डर की आपूर्ति एवं वितरण पर लगातार निगरानी बनाये रखे। गैस कम्पनियों गोदामो का औचक निरीक्षण करते रहे। अगर कही से भी इनके कालाबाजारी की जानकारी मिलती है तो संबंधितो के विरूद्ध कठोर कार्रवाही करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गैस एजेंसियो के गोदामो में उपलब्ध सिलेन्डर तथा उनके द्वारा वितरण किए जाने के संबंध में प्रति दिवस की जानकारी से अवगत करायें। कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा करते हुयें निर्देशित किया कि नागरिको द्वारा दिए जा रहे आवेदनो का विभागीय अधिकारी तत्परता के साथ निराकरण कर लाभान्वित करायें। उन्होंने वनाधिकार पट्ट वितरण के संबंध में उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने स्तर से प्रकरणो का निराकरण करें।

Next Post

खोड़ाना तालाब डूब में गई भूमि के मुआवजे की प्रतीक्षा में पथरा गई किसानों की आँखें

Mon Mar 16 , 2026
जावरा। मंदसौर और रतलाम जिले की सीमा पर बनें खोडाना तालाब के डूब में गई जमीन के मुआवजे का क्षेत्र के किसानों को वर्षों से इंतजार है। इतनी लंबी प्रतीक्षा करते-करते अब तो प्रभावित कृषकों की आंखें पथरा गई है। लेकिन शासन स्तर पर उनकी भूमि के मुआवजे को लेकर […]

You May Like

Play sound