फंदा जनपद ने रचा इतिहास: टैक्स वसूली में तोड़े पुराने रिकॉर्ड, लक्ष्य के बेहद करीब

भोपाल। जिले की जनपद फंदा टैक्स वसूली में नये आयाम स्थापित करते हुए लक्ष्य के नजदीक पहुंच गए है. यह सब सरपंच, सचिव, टैक्स सखी एवं ग्राम रोजगार सहायकों के प्रयासों से ही संभव हुआ है. जनपद पंचायत फंदा अंतर्गत 96 ग्राम पंचायतें आती है जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी 2026 तक तीन करोड़ उन्नीस लाख निन्यानवे हजार एक सौ साठ रुपये टैक्स प्राप्त किया है. जो अभी तक पंचायतों से प्राप्त टैक्स में सबसे अधिक है. जनपद पंचायत द्वारा इस वित्तीय वर्ष में 4 करोड़ रुपए से अधिक कर संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस राजस्व वसूली के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फंदा शिवानी मिश्रा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की गईं थी और राजस्व के लक्ष्य को प्राप्त करने विशेष मॉनिटरिंग की गई थी. जनपद पंचायत द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित (फेलिसिटेट) किया जाएगा, वहीं कर संग्रहण में कमजोर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सभी पंचायतें राजस्व संग्रहण में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. ग्राम पंचायतों द्वारा संग्रहित यह राशि पंचायतों के मूलभूत कार्यों, निर्माण कार्यों तथा संचालन एवं अनुरक्षण पर व्यय की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल रही है. जनपद पंचायत फंदा की यह पहल स्थानीय स्तर पर वित्तीय स्वावलंबन और प्रभावी प्रशासन का प्रेरणादायी मॉडल बनकर सामने आई है, जो अन्य पंचायतों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करती है.

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिले नेशनल डिफेंस कॉलेज के ट्रेनी ऑफिसर्स 

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन नेशनल डिफेंस कॉलेज में ट्रेनिंग ले रहे 5 देशों के ट्रेनी ऑफिसर्स ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। रक्षा मंत्रालय के मेजर जनरल पवनपाल सिंह एवं समकक्ष कुनाल सत्यार्थी के नेतृत्व में […]

You May Like