संभागीय हॉकी प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

दमोह: लोक शिक्षा संचनालय मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार 70 वीं संभागीय शालाये क्रीड़ा प्रतियोगिता हॉकी आयोजित स्थान एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान स्टेडियम में संपन्न हुई।जिसमे बालक / बालिका 14 वर्ष बालक / बालिका 19 वर्ष के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन के दौरान हॉकी संघ से पूर्व खिलाड़ी राजेश सालोमन प्राचार्य डीके मिश्रा जीपीबी, प्राचार्य हिरदेपुर आलोक सोनवलकर समिति की और से क्रीड़ा अधिकारी गगन कनोजे पी टीआई जगविजय पटेल ,विकास कोरी ,शशांक गोदर , शहवाज अली, आशीष राय, शिवम मिश्रा ने स्वागत किया ।

राजेश सालोमन नए सभी को शुभकामनाएँ दी प्राचार्य मिश्रा ने कहा की खेल हमें जीवन में अनुशासन सिखाते हैं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की हिम्मत पैदा करते है डॉ.आलोक सोनवलकर दिशामई सोच में कहा की एक टीम जीतती है और दूसरी टीम सख्ती है हम सीखते सीखते एक दिन जीत जाते हैं और सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
19 वर्ष बालीका विजेता दमोह उप विजेता सागर , 19 वर्ष बालक विजेता दमोह उप विजेता सागर, 14 वर्ष बालीका विजेता दमोह उप विजेता सागर, 14 वर्ष बालक विजेता दमोह उप विजेता टीकमगढ़ रही । सभी को प्रथस्ति पत्र व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया ।साथ ही नेशनल अम्पायर इमरान ख़ान व तरुण नामदेव को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की संचालन उद्घोषक विपिन चौबे ने किया आभार क्रीड़ा अधिकारी गगन कनोजे ने किया ।

Next Post

अड़ीबाजी कर युवक पर जानलेवा हमला

Sun Sep 27 , 2026
सतना : जिले के कोलगवां थाना पुलिस ने एक रुपए की अड़ीबाजी कर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हनुमान नगर निवासी 35 वर्षीय रावेन्द्र सिंह गणेश उत्सव के लिए ढोलक मास्टर को बुलाने जा रहे थे. रास्ते […]

You May Like