सलमान खान कोर्ट में नहीं हुए पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई

पान मसाला विज्ञापन को लेकर दर्ज शिकायत में सलमान खान के कोर्ट में पेश न होने पर शिकायतकर्ता ने गैर-जमानती वारंट की मांग की है।

पान मसाला का विज्ञापन को लेकर एक्टर सलमान खान के खिलाफ कुछ समय पहले एक शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें कोटा बीजेपी लीडर और वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने बड़े आरोप लगाए थे और कहा था सलमान खान और पान मसाला कंपनी जनता को गुमराह कर रही है, क्योंकि 5 रुपये के पाउच में असली केसर का इस्तेमाल मुमकिन नहीं है।

वहीं इस मामले में कोटा कंज्यूमर कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन सलमान खान अदालत में पेश नहीं हुए। ऐसे में अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 5 फरवरी की तारीख तय की है और शिकायतकर्ता ने एक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जाने की गुहार लगाई है।

Next Post

‘इतनी बड़ी एक्ट्रेस भी नहीं…’ फ्लाइट में कियारा आडवाणी का एटीट्यूड देख भड़का इंफ्लूएंसर

Thu Jan 22 , 2026
कियारा आडवाणी के ऑफ-कैमरा एटीट्यूड को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक इंफ्लुएंसर ने फ्लाइट से जुड़ा ऐसा अनुभव बताया, जिसने लोगों को चौंका दिया। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के ऑफ-कैमरा […]

You May Like

मनोरंजन