‘इतनी बड़ी एक्ट्रेस भी नहीं…’ फ्लाइट में कियारा आडवाणी का एटीट्यूड देख भड़का इंफ्लूएंसर

कियारा आडवाणी के ऑफ-कैमरा एटीट्यूड को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक इंफ्लुएंसर ने फ्लाइट से जुड़ा ऐसा अनुभव बताया, जिसने लोगों को चौंका दिया।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के ऑफ-कैमरा बर्ताव को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर कार्तिकेय तिवारी ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक ऐसा रियल लाइफ किस्सा बताया है, जिसने उन्हें अंदर तक आहत कर दिया।

कार्तिकेय ने अपने वीडियो में बताया कि वह अपनी मां के साथ जयपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में सफर कर रहे थे। उसी फ्लाइट में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन भी मौजूद थे। उस वक्त दोनों की फिल्म सत्यप्रेम की कथा हाल ही में रिलीज हुई थी।

इंफ्लुएंसर के मुताबिक, वह और उनकी मां बिजनेस क्लास में ट्रैवल कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मां से अनजाने में एक छोटी-सी गलती हो गई और वह अपनी सीट से एक लाइन आगे जाकर बैठ गईं। बाद में पता चला कि वह सीट कियारा आडवाणी की थी।

कार्तिकेय ने बताया कि जैसे ही एयर होस्टेस ने सीट की गलती बताई, उनकी मां ने बिना किसी बहस के तुरंत अपनी सही सीट पर जाकर बैठना स्वीकार कर लिया। हालांकि, इसके बाद कियारा आडवाणी का जो रिएक्शन था, उसने उन्हें काफी असहज कर दिया।

उनका दावा है कि कियारा आडवाणी उस वक्त साफ तौर पर नाराज दिखीं और उन्होंने चेहरे पर ऐसा एक्सप्रेशन बनाया, जिससे घमंड झलकता था। कार्तिकेय ने वीडियो में उसी तरह का एक्सप्रेशन बनाकर दिखाया और कहा कि एक मामूली सी मानवीय गलती पर इस तरह का रिएक्शन उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

Next Post

पांच माह बाद भी मूंग-उड़द का भुगतान नहीं

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर: ग्रीष्मकालीन फसल मूंग और उड़द का एमएसपी दर पर उपार्जन होने के बावजूद पांच माह बीत जाने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं मिला है। यह उपार्जन सेवा सहकारी समिति बसेड़ी के माध्यम से एमएलटी वेयरहाउस मजीठा में किया गया था, लेकिन करोड़ों रुपये का भुगतान अब तक […]

You May Like