बालोद 03 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित डौंडी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ढोरीठेमा सहायक वन परिक्षेत्र से वन्य जीवों के शिकार का बड़ा मामला सामने आया है। विभाग की कार्रवाई में तीन शिकारियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो एयरगन, छह छर्रे और 22 मृत वन्य जीव जब्त किए गए हैं।
बरामद पक्षियों में 15 पड़की, तीन हरिल, एक बाज, एक लावा बटेर और दो गिलहरियाँ शामिल हैं। तीनों आरोपी बालोद जिले के ग्राम मथेना निवासी हैं। विभाग ने तीनों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शिकारियों के हौसले पस्त हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि वन्य जीवों के शिकार की सूचना मिलने पर तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
